चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत

चमोली

जनपद चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रशासनिक दायित्वों के तहत बद्रीनाथ वन प्रभाग, गोपेश्वर में प्रणाली रमेश (भा.व.से.-2023), केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, गोपेश्वर में रजत सुमन (भा.व.से.-2023) तथा नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, ज्योतिर्मठ में यश ढोबले (भा.व.से.-2024) ने उप वन संरक्षक के रूप में कार्यभार संभाला है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया । 

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने कहा कि जनपद में वन एवं वन्यजीव संरक्षण, वनाग्नि प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही वन क्षेत्रों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वन संरक्षण कार्यों में स्थानीय समुदायों की सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ ही आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी उपयोग किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *