चमोली
कहते है प्रतिभा किसी परिचय या संसाधन की मोहताज नहीं होती, इसे साबित कर दिखाया है गिरसा गांव की सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले होनहार छात्र अभिषेक रावत ने। पोखरी ब्लाक के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरसा में पढ़ने वाले अभिषेक रावत ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 पास कर माता पिता व गुरुजनों का नाम ऊंचा किया है ।
गिरसा गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ने वाले अभिषेक की इस शानदार उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार गदगद है, बल्कि पूरे गांव और स्कूल में खुशी की लहर है। सीमित साधनों के बीच कड़ी मेहनत कर अभिषेक ने यह मुकाम हासिल किया है।
स्कूल के शिक्षक भरत पंवार ने इसे अभिषेक की निरंतर लगन और मेहनत का परिणाम बताया। शिक्षकों का कहना है कि अभिषेक की यह सफलता गांव के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने अभिषेक को बधाई देते उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
