कर्णप्रयाग : डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में भूगोल परिषद में अध्यक्ष पद पर प्रियंका सचिव पद पर रितु रावत मनोनीत

कर्णप्रयाग

डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग (चमोली) मे भूगोल परिषद का गठन किया गया।परिषद गठन मे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ चन्दपाल भूगोल विभाग प्रभारी डॉ नन्दलाल,डॉ आर सी भट्ट,डॉ नेहा तिवारी पाण्डेय, डॉ नरेंद्र पंघाल श्री शुभम रावत सहित भूगोल विषय के समस्त छात्र एंव छात्रायें उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती वन्दना से किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ चंद्रपाल ने छात्र एवं छात्राओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि विभागीय परिषद से छात्र एवं छात्राओ को अपने विषय मे हो रहे नवीन गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होती है। विभाग प्रभारी डॉ नन्दलाल ने छात्र एवं छात्राओं सम्बोधित करते हुए कहा कि विभागीय परिषद के माध्यम से हम भूगोल विषय मे हो रहे नवीन शोध की जानकारी प्राप्त कर सकते है।साथ ही छात्र छात्राओ को भूगोल परिषद के माध्यम से विभिन्न विषयों मे हो रहे सेमिनार, लघुशोध कार्य, प्रोजेक्ट बनाने क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से आंकडे के एकत्रीकरण जानकारी दी। छात्र एवं छात्राओ को हमेशा अपने विषय से सम्बन्धित नवीन तकनीक के उपयोग के लिए जागरुक रहना चाहिए । डॉ आर सी भट्ट ने छात्र एंव छात्राओ को सम्बोधित करते हुए जनपद चमोली में प्रमुख प्राकृतिक एवं मानकीकृत आपदाओं का प्रभाव एवं आपदाओं का कैसे कम किया जाए एवं दुष्प्रभाव से कैसे बचाव करे आपदा प्रबंधन पर विस्तृत व्याख्यान दिया । डाॅ नेहा तिवारी पाण्डेय ने ग्लोबल वार्मिंग का जलवायु परिवर्तन विषय पर जानकारी दी। डॉ नरेंद्र पंघाल ने दूरसंवेद एवं जी पी एस के उपयोग की जानकारी छात्र एवं छात्राओ की दी।
भूगोल परिषद में अध्यक्ष पद पर एम ए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्रियंका , उपाध्यक्ष पद पर शिखा एम ए प्रथम सेमेस्टर,सचिव पद रितु रावत बी ए पंचम सेमेस्टर, सहसचिव पद पर आदित्य चंदोला,बी ए प्रथम सेमेस्टर कोषाध्यक्ष पद रमन रावत बी ए तृतीय सेमेस्टर,को सर्व सहमति से मनोनीत किया गया।
परिषद गठन के साथ विभाग मे विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता के अन्तर्गत “जनपद चमोली पर आपदाओं का प्रभाव ” विषय पर प्रियंका, शिवानी, साक्षी खण्डूडी, शिखा ,पूजा, हेमा देवराड़ी ने प्रतिभाग किया। निबन्ध प्रतियोगिता प्रियंका, शिवानी, शशी, हेमा, शिखा , ने प्रतिभाग किया। इसके साथ पोस्टर/ चार्ट ,क्विज,माॅडल प्रतियोगिताओ आयोजित की गयी प्रतियोगिताओ मे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र पुरस्कार अगामी तिथि में होने वाले विभागीय परिषद कार्यक्रम मे प्रदान किये जायेगे। कार्यक्रम के अन्त मे भूगोल विभाग प्रभारी द्वारा सभी प्राध्यापकों छात्र एवं छात्राओ का धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी। एवं आगामी कार्यक्रम की जानकारी छात्र एवं छात्राओ को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *