चमोली जिले में 40 घण्टे से लगातार हो रही बारिश थमने का नाम नही ले रही है। जिससे यहां जनजीवन प्रभावित हो गया है । तेज बारिश के बीच आज सुबह चटवापीपल पेट्रोल पंप के पास अचानक भूस्खलन होने से बड़ा हादसा टल गया । पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन होने से मलवा पेट्रोल पंप कर्मचारियों के आवास के ऊपर गिर गया , घटना के दौरान वहां रह रहे लोग गहरी नींद में सो रहे थे, पहाड़ी से भूस्खलन की भनक लगते ही मकान में रह रहे कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचायी । इस घटना में किसी को चोट तो नही आयी लेकिन मलवे से पैट्रोल पम्प कर्मचारियों का आवास छतिग्रस्त हो गया है ।
चमोली जिले में आफत की बारिश थमने का नाम नही ले रही है । बीते दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से यहां के लोगो की मुश्किलें बढ़ गयी है । मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा को आज के लिए रोक दिया गया है । भारी बारिश के बीच हाइवे पर सफर करना किसी खतरे से कम नही है । इन सबके बीच पहाड़ी दरकने व भूस्खलन की भी घटनाए सामने आने लगी है । बद्रीनाथ हाइवे पर चटवापीपल में पहाड़ी दरकने से पेट्रोल पम्प का एक हिस्सा मलवे में दब गया , जिस वक्त यह घटना हुई तब पम्प कर्मचारी गहरी नींद में सो रहे थे । भनक लगते ही कमर्चारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई, हांलांकि घटना में किसी को चोट तो नही आई लेकिन भवन पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है । जनपद में हो रही भारी बारिश के बीच प्रशाषन हर किसी से यह अपील कर रहा है कि अनावश्यक सफर ना करे , जरूरी हो तो ही बाहर निकले अन्यथा भारी बारिश के बीच हो रहे खतरे का खामियाजा आपको खुद ही भुगतना पड़ सकता है ।
चमोली में भारी बारिश का तांडव: चटवापीपल में पेट्रोल पंप के पास भूस्खलन, बाल-बाल बचे कर्मचारी
