चमोली
बीते कई दिनों से लापता चल रहे राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज गोपेश्वर के 20 वर्षीय छात्र आदित्य नेगी का शव आज पाडुली के घने जंगल में सड़ी-गली अवस्था में चमोली पुलिस ने आज बरामद किया । परिजनों ने कपड़ों और मौके से मिले मोबाइल फोन के आधार पर शव की पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।
चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाक के अंतर्गत देवग्राम निवासी 20 वर्षीय आदित्य नेगी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गोपेश्वर में द्वितीय सेमेस्टर का छात्र था, आदित्य का शव आज पाडुली गांव के घने जंगल में रौली ग्वाड़ की ओर सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया।
आदित्य नेगी गोपेश्वर में पढ़ाई के दौरान रौली ग्वाड़ स्थित किराये के कमरे में रह रहा था। उसके लापता होने के संबंध में मुकदमा संख्या 12/2026, धारा 140(3) बीएनएस के तहत गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
चमोली पुलिस और स्थानीय टीमों द्वारा की गई तलाश के दौरान शव आज आदित्य का शव बरामद किया गया। परिजनों ने कपड़ों और मौके से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
चमोली में लापता छात्र का शव जंगल से बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
