चमोली : श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री के सलाहकार माधव प्रसाद सेमवाल, वामन द्वादशी पर की भगवान बद्रीविशाल की पूजा अर्चना

बद्रीनाथ

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर वामन द्वादशी के पावन अवसर पर
माधव प्रसाद सेमवाल ( सलाहकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , चारधाम/श्री बद्री केदार मंदिर समिति ) ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान श्री बद्रीविशाल जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर आयोजित माता मूर्ति महोत्सव में भी सम्मिलित होकर उन्होंने माता मूर्ति की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर माधव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि माता मूर्ति महोत्सव हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। इस पावन अवसर पर माधव प्रसाद सेमवाल ने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की।
उन्होंने इससे पूर्व श्री बद्रीनाथ धाम में चल रही यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की, तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन, और यात्रा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा की गई।
इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी जी, श्री बी.डी. सिंह जी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष श्री ऋषि प्रसाद सती जी, पूर्व उपाध्यक्ष बीकेटीसी श्री किशोर पंवार जी, श्री राजेश मेहता जी, श्री विनीत पोस्ती जी (सदस्य), बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी श्री सोहन सिंह रांगड़ जी, धर्माधिकारी श्री स्वयंवर सेमवाल जी सहित वेदपाठीगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *