चमोली : कर्णप्रयाग महाविद्यालय में “माय भारत–खेलो इंडिया संवाद” का भव्य आयोजन, पीएम मोदी ने युवाओं से किया वर्चुअल संवाद

कर्णप्रयाग

डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माय भारत–खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की,  कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं माय भारत के सहयोग से किया गया ।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन एवं युवाओं के साथ संवाद का सीधा प्रसारण किया गया।

महाविद्यालय का Category-A के अंतर्गत चयन होने के कारण विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के साथ दो-तरफा संवाद से जुड़ने का विशेष अवसर प्राप्त हुआ। यह पल महाविद्यालय परिवार के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर रहा। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी आदित्य राज दीक्षित तथा युवा खिलाड़ी शिवांश चमोली की भी मौजूद रहे ।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ० कामना लोहनी, डॉ० महेंद्र जोशी, डॉ० चंद्रपाल, डॉ० इंद्रेश पांडेय, डॉ०मदन लाल शर्मा, डॉ० पंकज कुमार, डॉ० पूनम तोमर तथा अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० नेहा तिवारी पांडेय तथा डॉ० प्रमिला ने कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को खेल एवं फिटनेस के महत्व, अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं सकारात्मक सोच का विकास करते हैं।
मुख्य अतिथि गणेश शाह ने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने जीवन में फिटनेस को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। जिला युवा अधिकारी आदित्य राज दीक्षित ने युवाओं को सरकार की विभिन्न युवा एवं खेल संबंधी पहलों से जुड़ने का आह्वान किया। युवा खिलाड़ी शिवांश चमोली ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माय भारत तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *