चमोली : कर्णप्रयाग नगर पालिका द्वारा स्वच्छता जागरूकता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान की शुरुआत, अधिशासी अधिकारी नरेंद्र रावत की अगुवाई में हर वार्ड में चलेगा व्यापक सफाई अभियान

कर्णप्रयाग

मानसून के दस्तक देते ही नगर पालिका कर्णप्रयाग साफ सफाई को लेकर एक्शन मोड में आ गई है। बरसाती सीजन में बीमारियों के सम्भावित खतरे को देखते हुए पालिका प्रशासन ने पूरे नगर क्षेत्र में एक स्वच्छता एवं जागरूकता महाअभियान का शंखनाद कर दिया है , अधिशासी अधिकारी नरेन्द्र रावत ने कहा कि इस मुहिम का सीधा मकसद हर वार्ड को साफ-सुथरा बनाना और नागरिकों को मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखना है।

स्टेशन वार्ड से हुई धमाकेदार शुरुआत
नगर पालिका कर्णप्रयाग के अधिशासी अधिकारी नरेन्द्र रावत ने जनाकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता अभियान के पहले दिन आज स्टेशन वार्ड सभासद रीना देवी की अध्यक्षता में पर्यावरण मित्रों की टीम ने धरातल पर उतरकर मोर्चा संभाला। ऐतिहासिक कर्ण मंदिर परिसर और उमा तिराहे पर सघन सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का सन्देश दिया।

क्या-क्या कदम उठाए जा रहे हैं

 नगर पालिका कर्णप्रयाग द्वारा नगर क्षेत्र के वार्डो में झाड़ियों का कटान, सड़कों और रास्तों के किनारे उगी जंगली झाड़ियों का कटान किया जा रहा है ताकि कीड़े-मकोड़ों का बसेरा खत्म हो।

चकाचक नालियां:

जलभराव रोकने के लिए बंद पड़ी नालियों की गहन सफाई की जा रही है।

 

कीटनाशक का छिड़काव:

जगह-जगह ब्लीचिंग और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव जारी है।

मच्छरों पर फॉगिंग अटैक:

डेंगू और मलेरिया के खतरे को खत्म करने के लिए धुएं (फॉगिंग) की मशीनें हर कोने को सेनेटाइज कर रही हैं।

हर वार्ड तक पहुंचेगा यह मिशन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र रावत ने बताया कि यह महज एक दिन की कवायद नहीं है। स्वच्छता और जागरूकता का यह महाअभियान अब कर्णप्रयाग पालिका क्षेत्र के हर एक वार्ड में सिलसिलेवार तरीके से चलाया जाएगा। इस अवसर पर सभाषद रीना रावत, सफाई निरीक्षक बंटी मौर्य, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, संतोष, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *