चमोली : धन सिंह नेगी को पांचवीं बार बड़ी जिम्मेदारी, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ चमोली के प्रशासक (अध्यक्ष) नामित, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

चमोली

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता धन सिंह नेगी को उत्तराखंड सरकार द्वारा एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पांचवीं बार दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ चमोली का प्रशासक (अध्यक्ष) नामित किया गया है। उनकी इस पुनर्नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। धन सिंह नेगी विधानसभा कर्णप्रयाग के एक वरिष्ठ एवं अनुभवी संगठनात्मक नेता हैं। उनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन लंबे समय से संगठन एवं सहकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहा है। वे कर्णप्रयाग विधानसभा के तीन बार संयोजक एवं विधानसभा बूथ प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके साथ ही वे चार बार दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ चमोली/रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष रह चुके हैं।

संगठन में भी उन्होंने अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वे मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ और सहकारिता क्षेत्र में उनके लंबे योगदान को देखते हुए उन्हें पुनः यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना उनके नेतृत्व और अनुभव पर विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

पांचवीं बार प्रशासक (अध्यक्ष) नामित होने पर धन सिंह नेगी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, सांसद अनिल बलूनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चमोली गजपाल बर्त्वाल का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा दुग्ध उत्पादकों के हितों, सहकारिता के विकास और दुग्ध व्यवसाय को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

धन सिंह नेगी को पांचवीं बार मिली यह जिम्मेदारी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और सहकारिता क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका का सम्मान है। उनके पुनः प्रशासक (अध्यक्ष) नामित होने पर क्षेत्रीय जनता सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *