ईमानदारी की मिसाल: बद्रीनाथ धाम में खोया पर्स चमोली पुलिस ने लौटाया

बद्रीनाथ

देवभूमि उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो न सिर्फ पुलिस की तत्परता बल्कि उनकी ईमानदारी को भी दर्शाती है।
भीड़भाड़ के बीच एक बुजुर्ग महिला का पर्स खो गया… लेकिन पुलिस की सक्रियता ने कुछ ही समय में उसे ढूंढकर वापस सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को बद्रीनाथ धाम मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी सुबना, पत्नी बृजलाल, उम्र लगभग 70 वर्ष का पर्स भीड़ के बीच कहीं गिर गया।
पर्स में करीब ₹2200 नगद रखे हुए थे। पर्स खोने के बाद महिला काफी चिंतित हो गई और तुरंत इसकी सूचना वहां मौजूद पुलिस टीम को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए तत्काल कार्रवाई शुरू की। अ0उ0नि0 राजीव कुमार, कांस्टेबल विकास जुयाल, होमगार्ड अंजली और होमगार्ड ईश्वरी ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में खोजबीन की।
पुलिस की तत्परता और ईमानदार प्रयासों के चलते कुछ ही समय में पर्स सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक पुष्टि के बाद पर्स महिला को सुरक्षित लौटा दिया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर महिला भावुक हो उठी और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
बद्रीनाथ धाम में पुलिस की यह पहल एक बार फिर यह साबित करती है कि देवभूमि में सेवा और सुरक्षा दोनों ही प्राथमिकता हैं।
ईमानदारी और तत्परता की ऐसी मिसालें न सिर्फ पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करती हैं, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *