कर्णप्रयाग
16 जून को कर्णप्रयाग में हुई तलवार बाजी की घटना के बाद कर्णप्रयाग में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशाषन अलर्ट हो गया है। सिक्ख समुदाय के लोगो के द्वारा 21 जून को कर्णप्रयाग कूच किये जाने के एलान के बाद प्रशाषन ने एतिहातन कर्णप्रयाग तहशील क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी है । और आज दिनभर इंटरनेट सेवाओ को भी बन्द रखा गया । देर शाम इंटरनेट सेवा बहाल की गयी । चमोली और रुद्रप्रयाग की सीमा कमेडा में बेरियर लगाकर पुलिस और आईटीबीपी को तैनात किया गया है। हर आने जाने वाले तीर्थयात्रियों पर नजर रखी जा रही है । एसडीएम कर्णप्रयाग अलकेश नौडियाल और सीओ कर्णप्रयाग कमेडा में केम्प कर रहे है । प्रशाषन ने जानकारी देते हुए बताया कि चमोली जिले में बद्रीनाथ और हेमकुण्ड की यात्रा सुचारू है।
