चारधाम यात्रा को लेकर सख्त नियम लागू: रात 10 से सुबह 4 बजे तक यात्री वाहनों पर रोक

देहरादून

चारधाम यात्रा-2026 के सुचारू संचालन हेतु प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यात्रा अवधि के दौरान यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी।

श्री विनय शंकर पांडे आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के तहत यात्रा मार्गों पर यात्रियों के वाहनों का संचालन सुबह 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्री वाहनों का संचालन यात्रा मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा और केवल भरी वाहन जैसे ट्रक , लॉरियो का आवागमन संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाना / चौकी/ चेकपोस्ट के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस, प्रशासन तथा संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, यात्रा मार्गों पर भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें, ताकि यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *