बद्रीनाथ
चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित करने को लेकर बद्रीनाथ पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। यात्रा सीजन में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, नेपाली नागरिकों और कंडी संचालकों का सघन सत्यापन किया गया। इस दौरान उनकी पहचान, गतिविधियों और दस्तावेजों की गहन जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी भी जुटाई।

पुलिस टीम ने होटल, धर्मशालाओं और आसपास के इलाकों में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा का व्यापक घेरा तैयार किया है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बद्रीनाथ पुलिस ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।
