चमोली : कर्णप्रयाग में 13 अप्रैल से शुरू होने वाले चार दिवसीय बिखोती कर्ण महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गयी है । नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि पौराणिक काल से कर्णप्रयाग में बिखोती मेला होते आया है । इस वर्ष होने वाले बिखोती मेले को आधुनिक और भब्य रूप देने के लिए नगर पालिका कर्णप्रयाग के अधिकारी , कर्मचारी रात दिन लगे हुए है । सोमवार को पूर्वाहन 11 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा बिखोती कर्ण महोत्सव का पेरुल पूजा के बाद शुभारम्भ किया जाएगा ।
नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग द्वारा नगर की सम्मानित जनता से अपील
1- नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर को स्वच्छ एवं साफ बनाने हेतु अपील करता है कि नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग आपके कूड़े का संग्रह करता है । आप अपने कूड़े को जैविक एवं अजैविक प्रकार से छांट कर पालिका द्वारा डोर टू डोर में कार्यरत कर्मचारी एवं पालिका के कूड़े के वाहन में जमा करें । एवं पालिका द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करें । जिससे पालिका के द्वारा आप और हम मिलकर नगर को स्वच्छ बनाये ।
2 – नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग द्वारा नगर की सेवा में पथ प्रकाश ब्यवस्था का संचालन किया जाता है । एवं पालिका द्वारा अपील की जाती है समयानुसार पथ प्रकाश को सही प्रकार एवं समयानुसार संचालन करें ।
3 – उत्तराखण्ड सरकार की विभिन्न योजनाओं का शाषन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य योजनाओं का नियमानुसार लाभ उठाये ।
4 – यह शहर आप और हमारा है जिसमे हमारी और आपकी अहम जिम्मेदारी बनती है कि नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग को स्वच्छ एवं साफ बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें ।
