चारधाम यात्रा 2026: बद्रीनाथ धाम में ‘संकटमोचक’ SDRF अलर्ट, हर चुनौती से निपटने को 24×7 तैनाती

चमोली : चारधाम यात्रा-2026 के मद्देनज़र श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बदलते मौसम और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेस्क्यू टीमें दिन-रात मुस्तैदी के साथ तैनात हैं।
धाम क्षेत्र के साथ-साथ यात्रा मार्गों पर भी एसडीआरएफ की विशेष इकाइयाँ आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों के साथ लगातार निगरानी कर रही हैं। संवेदनशील स्थानों, खासकर नदी किनारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
चमोली पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही एसडीआरएफ इस वर्ष यात्रा को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *