सीडीएस जनरल अनिल चौहान पहुंचे बद्रीनाथ, यात्रा व्यवस्थाओं पर अधिकारियों संग की अहम बैठक

चमोली :  आज देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान बद्रीनाथ धाम पहुंचे, धाम में पहुचने पर हेलीपैड पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट एवं थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने सीडीएस का  स्वागत किया गया।

धाम पहुंचते ही सीडीएस जनरल चौहान ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों द्वारा उन्हें यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजामों से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *