कर्णप्रयाग : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर राष्ट्रव्यापी कलश वंदन महारैली का कर्णप्रयाग में ढोल नगाड़ों से भब्य स्वागत, उमा माहेश्वर आश्रम में भब्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

कर्णप्रयाग
29 जुलाई को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से शुरू हुई संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी ‘कलश वंदन महारैली’ आज कर्णप्रयाग पहुची । कर्णप्रयाग पहुचने पर कलश वंदन महारैली का नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह व नगर के लोगो ने ढोल नगाड़ों से स्वागत किया ।

इसके बाद बद्रीनाथ हाइवे पर स्थित उमा माहेश्वर आश्रम में महंत ऐश्वर्य नाथ महाराज और स्थानीय लोगो ने कलश महारैली का भब्य स्वागत किया ।

 

कलश महारैली की शुरुआत 29 जुलाई को वाराणसी से शुरू होकर 30 जुलाई को उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस महारैली का हरिद्वार में स्वागत किया था । महारैली में शामिल लोगो ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गुरु रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश को घर-घर तक पहुँचाना है ।

इस अववर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, महामंत्री अरुण मैठाणी, मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, टीका मैखुरी, सुभाष चमोला, आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *