कर्णप्रयाग
एक युवक ने आज कर्णप्रयाग संगम पर नदी में छलांग लगा दी, सूचना मिलते ही कोतवाल विनोद थपलियाल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर रवाना हुए , घटना में तेजी दिखाते हुए पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान तेज किया और स्थानीय लोगो की मदद से युवक को रेस्क्यू कर बहोसी की हालत में नदी से बाहर निकाला गया, पुलिस टीम ने बेहोश युवक को बचाने के लिए सीपीआर और मुंह से आक्सीजन देकर बचाने का प्रयास किया, और फिर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया , अस्पताल में पहुचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया । कोतवाल विनोद थपलियाल ने बताया कि मृतक युवक नारायणबगड़ ब्लाक के खैनोली गांव का रहने वाला है । मृतक का नाम भोपाल नेगी ( 27) पुत्र गुमान सिंह है । पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से सम्पर्क किया जा रहा है ।
कर्णप्रयाग संगम में युवक ने लगाई छलांग, रेस्क्यू के बाद अस्पताल में मौत
