कर्णप्रयाग : बिखौती कर्ण महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग पहुचे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मेला मंच से भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के कार्यो की जमकर तारीफ की , उन्होंने कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ जनजन को मिल रहा है । मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि मैं जनप्रतिनिधियों से अपील करता हूँ कि आप के केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अगर समाज के निर्बल और ज़रूरत मंद लोगो तक पहुचा दे तो समाज सेवा करने का आपका उद्देश्य सफल हो जाएगा । कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि मंगलवार 14 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे का शुभारम्भ करने जा रहे है । जो कि मील का पत्थर साबित होगा । इससे न सिर्फ दिल्ली देहरादून के बीच की दूरी कम होगी बल्कि उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन को भी पंख लगेंगे । मंत्री भरत सिंह चौधरी ने बिखौती कर्ण महोत्सव मेला मंच से कहा कि केंद्र सरकार की ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य भी अंतिम चरण पर है । जिसके बन जाने के बाद देश दुनिया के लोगो को रेल परियोजना का लाभ मिलेगा। कर्णप्रयाग नगर पालिका परिषद के द्वारा आयोजित बिखौती कर्ण महोत्सव के सफल आयोजन के लिए उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह , अधिशाषी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत सहित पालिका की पूरी टीम की सराहना की । उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए पालिकाध्यक्ष द्वारा की गयी मांग को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुचा दिया जाएगा , प्रदेश सरकार द्वारा बिखौती कर्ण महोत्सव के स्वरूप को भब्य और दिब्य बनाने का प्रयास किया जाएगा ।
भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है : भरत चौधरी
