गोपेश्वर बाजार में युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने जेल भेजा

चमोली

गोपेश्वर बाजार में एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर मामले को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं का भी खंडन किया है।
पुलिस के अनुसार, 11 जून 2026 को गोपेश्वर बाजार में एक नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चीता पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
युवती की तहरीर के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में आरोपी रमेश बहादुर खड़का पुत्र गौरख बहादुर खड़का, निवासी नगर पालिका बड़ीमालिका, नेपाल, हाल निवासी निकट मुर्गी फार्म, गोपेश्वर के खिलाफ मु0अ0सं0 14/2026 के तहत धारा 75(1)(i) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि 12 जून 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *