बद्रीनाथ हाईवे पर दो बड़े सड़क हादसों में सात लोग घायल… घटना के दौरान हाईवे पर मची चीख पुकार, कालेश्वर में कार-बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, नंदप्रयाग में बस-ट्रक टकराए… सभी घायल खतरे से बाहर

चमोली
चमोली जिले में आज बद्रीनाथ हाईवे पर दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोग घायल हो गए , पहली घटना कालेश्वर के समीप की है जिसमे आर्टिगा कार और बुलेरो वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे तीन लोग घायल हो गए जबकि दूसरी घटना नंदप्रयाग के पास की है जिसमे ट्रक और यात्री बस की आपस मे भिड़ंत होने पर चार लोग घायल हो गए , दोनों सड़क दुर्घटनाओं में सूचना मिलने पर पुलिस ने कम समय में मौके पर पहुचकर घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुचाया, और हाइवे को सुचारू किया । डॉक्टरों के अनुसार दोनों सड़क हादसों में घायल सातों लोग खतरे से बाहर है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद यातायात तेजी बढ़ रहा है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के वावजूद सड़क हादसों का रुकने का नाम नही ले रहा है । बद्रीनाथ हाइवे पर कालेश्वर में आज पहला हादसा उस वक्त हुआ जब बद्रीनाथ से ऋषिकेश की ओर जा रही अर्टिगा कार और ऋषिकेश से बद्रीनाथ की ओर जा रही बोलेरो वाहन गड्ढे को बचाने के दौरान टकरा गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार  मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही कर्णप्रयाग कोतवाली की लंगासू चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना में अर्टिगा वाहन में सवार तीन यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए जिला उप चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया।


पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू कराया, जिसके बाद बद्रीनाथ हाईवे पर आवाजाही सामान्य हो सकी।
दुर्घटना में राजस्थान निवासी मोहनलाल सोनी, जितेंद्र सोनी और आशीष सामान्य रूप से घायल हुए हैं।
हादसे के कारण बद्रीनाथ हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कर दिया।

चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज हुई दूसरी सड़क दुर्घटना में नंदप्रयाग के समीप एक ट्रक एवं यात्री बस की टक्कर हो गयी । प्रशाषन को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं राहत-बचाव दल तत्काल मौके के लिए रवाना हो गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु 108 सेवा की तीन एम्बुलेंस मौके पर भेजी गई हैं। इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय से एक मेडिकल टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है।

घटना में अब तक 4 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा जा रहा है। सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

चारधाम यात्रा मार्ग पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक और सड़क पर मौजूद गड्ढे हादसों की बड़ी वजह बनते जा रहे हैं। ऐसे में यात्रा मार्ग पर सावधानी और नियंत्रित गति बेहद जरूरी हो गई है। प्रशाषन को चाहिए कि जल्द ही सड़को पर पड़े गड्ढ़ों को ठीक करें ताकि आगे से कोई सड़क हादसे न होने पाए ।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *