कर्णप्रयाग : आपातकालीन सेवा 112 पर प्राप्त सूचना के अनुसार कर्णप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड निवासी प्रियांशु (उम्र 24 वर्ष) पुत्र स्व0 गिरीश चंद द्वारा अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन युवक को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग लेकर पहुंचे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल पुलिस टीम के साथ तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार प्रियांशु पिछले काफी समय से डिप्रेशन से ग्रसित था और उसका उपचार उसके चाचा द्वारा बरेली (उत्तर प्रदेश) में भी कराया जा रहा था।
पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कर्णप्रयाग में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, अस्पताल में हुई मौत
