कर्णप्रयाग : बद्रीनाथ यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबियत बिगड़ने से मौत

कर्णप्रयाग

बद्रीनाथ धाम की यात्रा से लौट रहे एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक अपने साथियों के साथ महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा पर आया था।
कोतवाल विनोद थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि  महाराष्ट्र के अमरावती निवासी छह यात्रियों का एक दल बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहा था। यात्रा के दौरान सभी यात्री 24 मई की रात को बेड़ाणू स्थित शीतला होटल में रुके थे। रविवार सुबह दल में शामिल एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसके साथी तत्काल उसे उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रमेश महादेव खातदेव (50 वर्ष) पुत्र महादेव खातदेव निवासी गुजरी बाजार, मध्यबस्ती वार्ड नंबर-01, अंबाडा, जिला अमरावती, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र वैभव को दूरभाष के माध्यम से घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में कराया जा रहा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *