निर्माण कार्य बाधित होने से नाराज वार्ड सभाषदो ने बिख़ौती कर्ण महोत्सव से बनाई दूरी, प्रेसवार्ता कर जताई नाराजगी

चमोली : कर्णप्रयाग में नगर पालिका परिषद के द्वारा किया जा रहा चार दिवसीय बिखोती कर्ण महोत्सव का पालिका के 6 वार्ड सभाषदो ने दूरियां बना रखी है जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है, नाराज 6 वार्ड सभाषदो ने आज कर्णप्रयाग में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पालिका के द्वारा नगर क्षेत्र के विकास में पिछले 6 महीनों से कोई निर्माण कार्य नही किये जा रहे है । जिससे सभाषदो को जनता के बीच निर्माण कार्यों को लेकर जबाब देना मुश्किल हो रहा है । जिस वजह से सभी 6 सभाषदो ने मेले में न जाने का निर्णय किया है । इतना ही नही सभाषदो ने पालिका पर मेले में सभी 6 सभाषदो की उपेक्षा का भी आरोप लगाया है। वही नगर पालिका के अध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि सभाषदो को निर्माण कार्यों को लेकर कोई परेशानी है तो उन्हें बोर्ड बैठक में इस बात को रखना चाहिए था , सभाषदो से इस मामले में वार्ता की जायेगी ।
कर्णप्रयाग नगर पालिका परिषद के द्वारा कर्णप्रयाग में 13 अप्रैल से चार दिवसीय बिखोती कर्ण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । लेकिन पालिका क्षेत्र के अंतर्गत सात वार्डो में से 6 सभाषदो ने पालिका द्वारा आयोजित मेले से दूरियां बना रखी है । जिसको लेकर नाराज सभाषदो ने आज प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र के विकास में जो कार्य किये जाने थे वे नही हो पा रहे है। जिससे उन्हें लोगो को जबाब देना मुश्किल हो रहा है । क्षेत्र में विकास के कार्य ठप पड़ने से नगर के विकास का पहिया रुक गया है इतना है नही वार्ड सभाषदो ने पालिका पर मेले में सभाषदो की उपेक्षा का भी आरोप लगाया है । सभाषदो ने कहा कि सात सभाषदो में से 6 सभाषदो को मेले में नही पूछा जा रहा है । जिससे सभी सभाषदो ने मेले का विरोध किया है । वही मामले को लेकर जब हमने नगर पालिका के अध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि वार्ड सभाषदो को यदि नाराजगी है तो उन्हें बोर्ड बैठक में बात को रखनी चाहिए, नगर क्षेत्र में विकास के निर्माण कार्य तेजी से हो रहे है । पालिका अध्यक्ष ने कहा कि दो बार के टेंटर निरस्त हो गए है तीसरी बार के टेंडर आमंत्रित किये गए है । वार्ड सभाषदो से वार्ता की जाएगी । हमारा पालिका परिवार है हम मिल बैठकर बात करेंगे । इस अवसर पर सभाषद मनोज पुण्डीर, सभाषद सीमा देवी, सभाषद हेमा डिमरी, सभाषद रीना देवी, सभाषद उत्तम नेगी, सभाषद कमला देवी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *