मंगलवार को देवप्रयाग क्षेत्र में हुए दर्दनाक वाहन हादसे के बाद 3 लापता लोगो की तलाश के लिए SDRF द्वारा व्यापक सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। दुर्घटना में एक इनोवा कार 2 जून को (संख्या UK08TA-5433) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने के बाद नदी में समा गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा 2 जून को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में वाहन में चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। दुर्घटना के बाद SDRF ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था।
बुधवार को SDRF की डीप डाइविंग टीम ने नदी के भीतर संभावित स्थानों पर गहन सर्च अभियान चलाया। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में टीमें कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार अभियान चला रही हैं। डीप डाइवर्स नदी के गहरे हिस्सों, तेज बहाव वाले क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन कर रहे हैं।
SDRF अधिकारियों के अनुसार, अभी 3 लोगो का पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश के लिए नदी और आसपास के सभी संभावित क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी है। अभियान में डीप डाइविंग, राफ्टिंग तथा आधुनिक खोज एवं बचाव तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।
SDRF स्थानीय प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्य को लगातार आगे बढ़ा रही है। प्रशाषन ने बताया कि लापता लोगों की तलाश पूरी होने तक अभियान जारी रहेगा।
