चमोली
बद्रीनाथ धाम की पवित्रता एवं धार्मिक मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चमोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बद्रीनाथ जा रहे चार नेवाली मजदूरों को प्रतिबंधित मांसाहारी सामग्री और शराब के साथ पकड़ा गया है , प्रतिबंधित मांसाहारी सामाग्री के तहत पकड़े गए चारो लोगो के खिलाफ पुलिस एक्ट के कार्यवाही की गई है।
बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ज्योतिर्मठ से बद्रीनाथ की ओर जा रही एक टैक्सी को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन से अलग-अलग पैकेटों में रखा लगभग 12 किलो से अधिक चिकन एवं मछली तथा तीन बोतल शराब बरामद हुई।
पूछताछ में वाहन में सवार चारों व्यक्तियों ने अपनी पहचान नेपाल निवासी मजदूरों के रूप में बताई। पुलिस ने उन्हें धाम क्षेत्र में लागू नियमों और प्रतिबंधों की जानकारी देते हुए पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्री बद्रीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मांस और मदिरा का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। ऐसे में प्रतिबंधित सामग्री को धाम क्षेत्र में लाना न केवल स्थानीय नियमों का उल्लंघन है बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी आहत करता है।
कार्रवाई के दौरान बरामद चिकन, मछली और शराब को नियमानुसार नष्ट कराया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि धाम की गरिमा, पवित्रता और धार्मिक मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियानों को और अधिक सख्ती के साथ जारी रखा जाएगा।
चमोली पुलिस का कहना है कि “आस्था के धामों की मर्यादा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।”
अभियुक्त
1. घनश्याम दमाई
2. मनबहादुर
3. संदीप
4. दत्तकामी
(सभी निवासी नेपाल)
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
निरीक्षक विनोद थपलियाल, यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल, उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट, उपनिरीक्षक जय सिंह राणा, उपनिरीक्षक वीरपाल, कांस्टेबल चन्दन सिंह नगरकोटी, कांस्टेबल कुलदीप सिंह एवं कांस्टेबल सरदार सिंह शामिल रहे।
