चमोली जिले में कॉमर्शियल गैस के बाद अब घरेलू गैस का संकट भी पैदा होने लगा है । दैनिक दिनचर्या के साथ साथ इसका सीधा असर चारधाम यात्रा पर पड़ने वाला है । कर्णप्रयाग के सिमली गैस गोदाम में गैस भराने आये लोगो ने जब एजेंसी के मुख्य गेट पर सिलेंडर समाप्त का बोर्ड लगा देखा तो लोगो का पारा सातवे आसमान पर पहुच गया , जिससे लोगो का गुस्सा गैस एजेंसी पर फूटा और महिलाओं ने कॉंग्रेस नेता पुष्कर रावत के नेतृत्व में सिमली गैस एजेंसी के बाहर धरना दे दिया । इस दौरान लोगो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की । भारी विरोध को देखते हुए बाद एजेंसी के लोगो से हुई वार्ता के बाद 22 घरेलू और 8 कॉमर्शियल सिलेंडर दिये गए, बाकी लोगो ने अपने सिलेंडर एजेंसी में ही जमा कर खाली हाथ वापस लोग गए ।
चमोली जिले में रसोई गैस को लेकर लोग इन दिनो खासे परेशान है । सिमली गैस एजेंसी के मुख्य द्वार पर सिलेंडर समाप्त का बोर्ड लगने के बाद लोग अब करे तो करे क्या , ऐसे में सिमली गैस एजेंसी पहुची महिलाओं ने खाली गैस सिलेंडरों के साथ एजेंसी के बाहर ही धरना शुरू कर दिया महिलाओ का कहना है कि अब चूल्हा कैसे जलेगा, जब गैस ही नही होगी , परेशान लोग अब यही कह रहे है कि आखिर कब तक एजेंसी के चक्कर लगाते रहेगे, बार बार आने से गाड़ी का किराया और समय भी नष्ट हो रहा है । गैस न मिलने से नाराज आक्रोशित लोगो की एजेंसी संचालको से बहस भी हुई , बाद में धरने पर बैठी महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । प्रदेश सरकार और गैस एजेंसी के खिलाफ बढ़ते विरोध को देखते हुए एजेंसी के लोग भी धरने पर बैठे लोगों के बीच पहुचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया , इस दौरान लोगो की एजेंसी संचालको के साथ बहस भी हुई । बाद में 8 कॉमर्शियल और 22 घरेलू सिलेंडरो का वितरण किया गया । इसके बाबजूद भी भारी संख्या में लोगो को खाली हाथ ही लौटना पड़ा । सिमली गैस एजेंसी प्रबंधक रजनी थपलियाल का कहना है कि डिमांड देने के बाद आजकल दो दिनों बाद गैस की गाड़ी आ रही है जिनमे 252 सिलेण्डरो में से 220 सिलेंडर क्षेत्रो में जाकर बांटे जा रहे है और शेष सिलेण्डर प्रशाषन के निर्देश पर एजेंसी के गोदाम में इमरजेंसी के लिए रखे जा रहे है। एजेंसी प्रबन्धक रजनी थपलियाल ने उपभोक्ताओं से संयम बनाने की अपील की , उन्होंने कहा कि गैस को लेकर ज्यादा पैनिक होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नही है । इस अवसर पर कॉंग्रेस नेता मुकेश नेगी, पुष्कर रावत, करन राणा, सुनील कुमार, संगीता देवी, उर्मिला देवी, गीता देवी, पुष्पा देवी, शांता देवी, अंजू नेगी आदि मौजूद थे ।
चमोली में गैस संकट गहराया: सिमली एजेंसी पर “सिलेंडर खत्म” बोर्ड से भड़का उपभोक्ताओं का गुस्सा, एजेंसी और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी
