एनसीसी कैडेट्स को सिखाए अग्नि सुरक्षा के गुर, फायर सर्विस गोपेश्वर ने दिया लाइव डेमो

चमोली
रविवार को फायर सर्विस गोपेश्वर की टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी में आयोजित एनसीसी कैम्प में प्रतिभाग करते हुए कैडेट्स को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कैडेट्स को आग से बचाव और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के महत्वपूर्ण तरीके सिखाए गए।
कार्यक्रम के दौरान फायर यूनिट टीम ने विभिन्न अग्निशमन उपकरणों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, वाटर होज़, फायर बकेट एवं सेफ्टी सूट के प्रयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही, गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से आग बुझाने का लाइव प्रदर्शन भी किया गया, जिससे कैडेट्स को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
फायर टीम ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि सीमित संसाधनों में भी सूझबूझ और तत्परता के साथ प्रारंभिक नियंत्रण कर बड़े हादसों को रोका जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए उपकरणों के उपयोग का अभ्यास किया।
अंत में फायर सर्विस टीम ने सभी को आग से बचाव के प्रति सतर्क रहने, सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस को सूचना देने की अपील की।
प्रशिक्षण देने वाली टीम में शामिल रहे:
LFM मदन सिंह, FM लोकपाल सिंह टाकुली, संतोष, अनूप एवं फायर चालक नरेश सिंह।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *