चमोली
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सफलता के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी को लेकर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कर्णप्रयाग पहुंचे, कर्णप्रयाग पहुचने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया , कर्णप्रयाग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों, नगर मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों और शक्ति केंद्र संयोजकों, के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि हमे आगामी चुनावों को लेकर तैयार रहना है। इसके लिए घर घर जाकर लोगो को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देनी है।
कर्णप्रयाग में भाजपा द्वारा आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने आज बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी लगातार जिला, मंडल, बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकों का आयोजन कर संगठन को चुनावी मोड में ला रही है।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा चमोली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा है और इसी विश्वास के दम पर भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड में प्रचंड जीत हासिल करेगी।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की टीमें गांव गांव जाकर प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुचने का कार्य कर रही है निश्चित ही हमे इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनावों में मिलेगा ।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी। के किया । इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा,
जिला सहप्रभारी महाबीर पंवार, जिला महामंत्री विनोद कनवासी, भाजपा नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, महामंत्री चेतन मनोडी आदि मौजूद थे।
