कर्णप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंगासू के समीप शनिवार को दो वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार ने बद्रीनाथ की ओर जा रही आर्टिगा वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार कई लोगों को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही लंगासू पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कर दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
