कर्णप्रयाग में चार दिवसीय बिखौती कर्ण महोत्सव का शुभारम्भ, कर्णप्रयाग के बिखोती मेले का है पौराणिक महत्व : भरत चौधरी

चमोली
कर्णप्रयाग में आज से चार दिवसीय बिखौती कर्ण महोत्सव का शानदार आगाज हो गया है । चमोली जिले के प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने कर्णप्रयाग पहुचकर बिखौती मेले का शुभारम्भ किया, पेरुल पूजा के बाद प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने मंदिर परिसर से मेला मंच तक रोड शो किया , स्कूली बच्चो ने मुख्य अतिथि के स्वागत में सरस्वती बंदना की प्रस्तुति दी । प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और परम्परा की पहचान है । पहाड़ो में लगने वाले मेलो का अपना अलग ही महत्व है ।
चमोली जिले के कर्णप्रयाग में नगर पालिका परिषद के द्वारा आयोजित चार दिवसीय बिखोती मेले का शानदार आगाज हो गया है । नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने मेला मंच से मंत्री का अभिवादन करते हुए इस मेले के सफल संचालन के लिए मंत्री भरत चौधरी से पर्यटन विभाग द्वारा तीन लाख रुपये दिलाने की मांग की , चमोली जिले के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने बिखोती कर्ण महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए कहा कि मुझे चमोली जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है । यह मेरा शौभाग्य है । उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग का बिखोती का मेला पौराणिक मेला है । अपनी विशेष पहचान रखता है । मेले हमारी संस्कृति और परम्परा की पहचान है । उन्होंने नगर पालिका द्वारा मेले के आयोजन की प्रसंशा की । मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि मेले को लेकर जो मांग की गई है उसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की जाएगी । इस अवसर यूथ फिजिकल एकेडमी , महिला मंगल दलों व स्कूली बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी । इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयन्ती रतूड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष ललित नैनवाल, सभाषद सम्पूर्णानन्द डिमरी, मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, महामंत्री चेतन मनोडी, हरीश सती, ब्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेन्द्र मिंगवाल, देवराज रावत, हरनाम लूथरा, धन सिंह नेगी, कांति डिमरी, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़, कोतवाल विनोद थपलियाल, अधिशाषी अधिकारी नरेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता हरीश मैठाणी, मंच संचालक हर्षवर्धन थपलियाल आदि मौजूद थे ।

 

नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग द्वारा नगर की सम्मानित जनता से अपील
1- नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर को स्वच्छ एवं साफ बनाने हेतु अपील करता है कि नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग आपके कूड़े का संग्रह करता है । आप अपने कूड़े को जैविक एवं अजैविक प्रकार से छांट कर पालिका द्वारा डोर टू डोर में कार्यरत कर्मचारी एवं पालिका के कूड़े के वाहन में जमा करें । एवं पालिका द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करें । जिससे पालिका के द्वारा आप और हम मिलकर नगर को स्वच्छ बनाये ।
2 – नगर पालिका कर्णप्रयाग द्वारा की सेवा में पथ प्रकाश ब्यवस्था का संचालन किया जाता है । एवं पालिका द्वारा अपील की जाती है समयानुसार पथ प्रकाश को सही प्रकार एवं समयानुसार संचालन करें ।
3 – उत्तराखण्ड सरकार की विभिन्न योजनाओं का शाषन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य योजनाओं का नियमानुसार लाभ उठाये ।
4 – यह शहर आप और हमारा है जिसमे हमारी और आपकी अहम जिम्मेदारी बनती है कि नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग को स्वच्छ एवं साफ बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *