कर्णप्रयाग
मुआवजे व पुनर्वास की मांग को लेकर सात मई से धरने पर बैठे बहुगुणा नगर के लोगो को समझाने के लिए आज उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश न नौडियाल धरना स्थल पर पहुचे , उपजिलाधिकारी ने आपदा पीड़ितों को समझाने की कोशिश की लेकिन आपदा पीड़ितों ने उनकी एक नही सुनी , आपदा प्रभावित लोगों ने एसडीएम को आपबीती सुनाई कि हम लोग बारिश के दिनों कैसे रातें गुजारते है वावजूद इसके सरकार हमारी कोई सुनवाई नही कर रही है ।
धरने पर बैठे आपदा पीड़ितों ने एसडीएम को आपस लौटाया

बीते चार वर्षों से आपदा का दंश झेल रहे कर्णप्रयाग नगर पालिका के बहगुणा नगर के 38 परिवार बीते सात मई से सरकार के खिलाफ धरना दे रहे है। इस दौरान आपदा पीड़ितों ने सरकार की शव यात्रा भी निकाली , मगर प्रभावित परिवारों के धरना प्रदर्शन के वावजूद सरकार को ठोस नतीजे पर नही पहुची , जिससे आपदा प्रभावित परिवारों में सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है।

सात मई से सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे आपदा पीड़ितों को समझाने के लिए उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौड़ियाल आज धरना स्थल पर पहुचे , उन्होंने आपदा पीड़ितों को समझाया कि आप लोगो की मदद के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है । आप धरना समाप्त कर दो , एसडीएम के समझाने के बाद आपदा पीड़ित आक्रोशित हो गए, आपदा पीड़ितों का कहना है कि भाजपा की धामी सरकार चार सालों से हमारे साथ सौतेला ब्यवहार कर रही है । सरकार करोड़ो रूपये सुरक्षा के कार्यो में लगा रही है लेकिन हमें मुआवजा देने के किये उनके पास पैसे नही है । पीड़ित परिवारों ने एसडीएम के सामने साफ तौर पर कहा जब तक हमे मुआवजा नही दिया गया तब तक हम बहुगुणा नगर के अंतर्गत सुरक्षा के कार्यो को शुरू नही करने देंगे । इस अवसर पर कमला रतूड़ी, पुष्कर रावत, नारायण दत्त रतूड़ी, हरेंद्र बिष्ट, संजय नौटियाल, अनीता देवी, आदि मौजूद थे ।
