वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान: महामहिम राष्ट्रपति ने आईटीबीपी के आईजी गंभीर सिंह चौहान को प्रदान किया प्रतिष्ठित ‘विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक

उत्तराखंड

80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक और गरिमामयी अवसर पर, महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा देश की सुरक्षा व्यवस्था में अग्रणी भूमिका निभाने वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस के आईजी गंभीर सिंह चौहान को ‘विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक’ से सम्मानित किया गया है। अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा, अदम्य साहस और उच्च स्तरीय व्यावसायिकता की मिसाल पेश करने वाले गम्भीर सिंह चौहान को यह सर्वोच्च सम्मान आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए प्रदान किया गया।

आईटीबीपी के आईजी गम्भीर सिंह चौहान का संपूर्ण कार्यकाल न केवल अनुशासित कार्यशैली और असाधारण नेतृत्व क्षमता का परिचायक रहा है, बल्कि उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपनी रणनैतिक समझ और अदम्य वीरता से राष्ट्र की सेवा की है। उनकी यह उपलब्धि संपूर्ण बल के लिए एक नई प्रेरणा और मार्गदर्शक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *