चमोली
उत्तराखंड में मानसूनी सीजन के दौरान हुए भू धंसाव और बारिश के बाद पैदा हुए हालातों से निपटने के लिए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रही है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे भू-धंसाव के खतरे और जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर बड़ा कदम उठाया गया है।

इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य आपदा प्राधिकरण (USDMA) के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश पुनेठा ने आज चमोली जिले के अति संवेदनशील कर्णप्रयाग क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावितो से मुलाकात की , उन्होंने कहा कि रिपोर्ट शाषन को प्रेषित की जाएगी ।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश पुनेठा ने रविवार को कर्णप्रयाग नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित इलाकों का तूफानी दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले बहुगुणा नगर, सुभाषनगर, अपर बाजार और ईड़ा बधाणी आपदा पीड़ित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इन क्षेत्रों में बारिश के चलते जमीन लगातार धंस रही है, जिससे स्थानीय निवासियों के मकानों और संपत्तियों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। अधिकारियों ने मौके पर जाकर उन स्थानों का मुआयना किया जहां सुरक्षा दीवारों के ढहने या जमीनों में दरारें आने की सबसे ज्यादा घटनाएं हो रही थी ।

दौरे के दौरान दिनेश पुनेठा स्थानीय प्रशाषन के साथ बहुगुणा नगर पहुंचे, जहां वर्तमान में सिंचाई विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से भू-धंसाव रोकने के लिए सुधारीकरण और सुरक्षात्मक कार्य युद्धस्तर पर चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के इंजीनियरों से चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी और सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। मानसून के खतरे को देखते हुए इन सुरक्षा कार्यों का समय पर पूरा होना स्थानीय जनता के लिए बेहद जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्रशासनिक अमले के साथ प्रभावित इलाकों के स्थानीय लोगों और जन प्रतिनिधियों से सीधी मुलाकात की। और उनकी समस्याओं को सुना ।
इस दौरान पुष्कर रावत, स्थानीय सभाषद एवं आपदा प्रभावित कमला रतूड़ी, हरेंद्र बिष्ट और बीपी सती ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और स्थायी समाधान की मांग उठाई । अधिकारियों ने सभी की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर उनकी सुरक्षा और राहत के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
मौके का जायजा लेने के बाद दिनेश पुनेठा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज के इस स्थलीय निरीक्षण के दौरान सामने आई सभी वास्तविक स्थितियों और तकनीकी पहलुओं का आकलन किया जा रहा है। इस पूरे दौरे और क्षेत्रों की जमीनी रिपोर्ट को तैयार कर जल्द ही आपदा सचिव को प्रेषित किया जाएगा
इस दौरान पुष्कर रावत आपदा प्रभावित, कमला रतूड़ी आपदा प्रभावित / सभाषद, हरेंद्र बिष्ट आपदा पीड़ित, बीपी सती आपदा पीड़ित ,शुभम डोभाल सहायक अभियंता सिचाई विभाग, सुभाष चंद्र कनिष्ट अभियन्ता, विनोद कुमार नायब तहसीलदार, नंदकिशोर जोशी आपदा प्रबंदन अधिकारी, व NH के अधिकारी मौजूद थे ।
