कर्णप्रयाग : पिंडर नदी में नहाते वक्त डूबने से किशोरी की दर्दनाक मौत

कर्णप्रयाग

पिंडर नदी में नहाते वक्त आज एक किशोरी का पैर फिसल गया जिससे वह नदी की तेज धारा में डूब गयी । सूचना मिलने पर कोतवाल विनोद थपलियाल पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुए, पुलिस डीडीआरएफ और स्थानीय युवाओं ने घटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाया जिसके बाद किशोरी को बेहोसी की हालात में नदी से बाहर निकाला गया । और अस्पताल पहुचाया गया । जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया है। मृतक किशोरी की पहचान अमृता उम्र 15 वर्ष पुत्री मनोज कुमार कर्णप्रयाग गांधीनगर के रूप में हुई है । पुलिस अब आगे की कार्यवाही कर रही है ।

पहाड़ो में इन दिनों तपती गर्मी से निजात पाने के लिए लोग नदी , नालों में जाकर नहा रहे है। लेकिन यह खतरनाक भी साबित हो रहा है कर्णप्रयाग में आज गांधीनगर की एक किशोरी अपने सहेलियों के साथ पिंडर नदी में नहा थी, इतने में नहाते वक्त वह नदी की तेज धारा में अचानक डूब गयी ।

जिससे आसपास के लोगो में चीख पुकार मच गयी । सूचना पर गांधीनगर के युवाओं ने तेजी दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया , मौके पर पहुची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने भी सर्च अभियान तेज किया । जिसके बाद किशोरी को बामुश्किल नदी की तेज धारा से बाहर निकाला गया । लेकिन तब तक किशोरी बेहोश हो गयी थी । राहत बचाव टीम द्वारा किशोरी को बेहोसी की हालत में सड़क तक लाया गया और फिर डीडीआरएफ के वाहन से कर्णप्रयाग अस्पताल पहुचाया गया । जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया है । पुलिस अब आगे की कार्यवाही कर रही है । घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर में मातम पसर गया है । परिजनों का रो रो कर बुराहाल है । 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *