चमोली : सीओ कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’, SP सुरजीत सिंह पँवार ने दी बधाई

कर्णप्रयाग
स्वतंत्रता दिवस-2026 के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) त्रिवेन्द्र सिंह राणा को उनकी उत्कृष्ट, निष्ठावान एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” (सेवा के आधार पर) प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
त्रिवेन्द्र सिंह राणा को यह प्रतिष्ठित सम्मान उनकी कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए दिया जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल कर्णप्रयाग क्षेत्र बल्कि पूरे चमोली जिले का नाम रोशन हुआ है।
​इस गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार एवं समस्त चमोली पुलिस परिवार की ओर से सीओ कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा को इस महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित उपलब्धि पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *