“जनसेवा के साथ मनाया ‘चैम्पियन’ प्रीतम नेगी का जन्मदिन, अपने जन्मदिन पर प्रीतम नेगी “चैम्पियन” ने स्वास्थ्य शिविर से लेकर श्रद्धालुओं की सेवा कर जीता दिल”

चमोली जिले के सामाजिक कार्यकर्ता व होटल कारोबारी एवं श्री बद्री केदार एवं हिमालयन बीयर किंग कम्पनी के संस्थापक/मैनेजिंग डायरेक्टर प्रीतम नेगी ” चेम्पियन ” का जन्मदिन 14 मई को पौडी गढ़वाल मंडल के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया । सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतम नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने जन्मदिन को खास और यादगार बनाने के लिए मैंने अपने पैतृक गांव कर्पूर मंडल के बंसोली गांव में स्वाथ्य शिविर_ लगाकर क्षेत्रीय जनता की मदद की , स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के करीब एक सौ से अधिक लोगो ने अपना स्वाथ्य परीक्षण कराया, व दवाइयां दी गयी ।शिविर में पहुचे लोगो को प्रीतम नेगी की ओर से जलपान और जूस की ब्यवस्था भी करायी गयी । अपनी विधानसभा कर्णप्रयाग में विधार्थी परिषद के द्वारा भी प्रीतम नेगी का जन्म दिन मनाया गया । कर्णप्रयाग के पंचपुलिया में छात्रों व युवाओं ने बद्रीनाथ यात्रा पर आने व जाने वाले श्रद्धालुओं को जूस पिलाया पोखरी में भी छात्र संघ व युवाओं ने प्रीतम नेगी का जन्मदिन मनाया और विधानसभा बद्रीनाथ के श्री कार्तिक स्वामी मंदिर में आये श्रद्धालुओं को जूस , जलपान व फल बितरण किये ,और साथ ही श्रीनगर गढ़वाल में विभिन्न दलों से जुड़े छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता चैम्पियन प्रीतम सिंह नेगी का जन्मदिन मनाया, छात्रों ने निर्धन व असहाय लोगो को जलपान व जूस पिलाया व फल वितरण कर प्रीतम नेगी के जन्मदिन को खास बनाया । सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतम नेगी ने बताया कि आगामी समय में भी जनसेवक का भंडारण कार्यकम के निमित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और बहुत जल्द जनसेवक का कार्यक्रम पूरे पौडी लोकसभा में किया जाएगा । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *