कर्णप्रयाग में फूटा आपदा पीड़ितों का गुस्सा, सांसद का काफिला नहीं रुका तो विधायकों को घेरा

कर्णप्रयाग
पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर बीते आठ दिनों से धरने पर बैठे कर्णप्रयाग के आपदा पीड़ितों ने आज गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के काफिले को रोकना चाहा लेकिन वे नही रुके , इस दौरान सांसद के काफिले में चल रहे कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल व थराली विधायक भूपाल राम टम्टा को भारी विरोध के बाद आपदा पीड़ितों के बीच रुकना पड़ा, दोनों विधायकों ने आपदा पीड़ितों को समझने की कोशिश की लेकिन वे नही माने, जिससे उनकी आपदा पीड़ितों के साथ बोलचाल भी हुई, आपदा प्रभावित लोगों ने कहा कि एक जनप्रतिनिधियों को जनता के साथ ऐसा ब्यवहार नही करना चाहिए , इसका जबाब हम 2027 के चुनाव में देंगे । कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि निर्माण कार्यों को रोकना ठीक नही है । आपदा पीड़ितों के मुआवजे को लेकर सरकार कार्य कर रही है।  इस मामले पर गोपेश्वर में जब हमने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से पूछा तो उन्होंने क्या कहा सुनियेगा

कर्णप्रयाग नगर पालिका के अंतर्गत बहुगुणा नगर के आपदा पीड़ित पुनर्वास की मांग को लेकर चार सालों से सरकारी सहायता की राह देख रहे लेकिन अभी तक उनकी मांग पृरी नही हुई , जिससे नाराज प्रभावित परिवारों ने सात मई से सरकार के खिलाफ धरना शुरू कर दिया था । धरने के 9 वें दिन आज जैसे ही आपदा पीड़ितों को सांसद अनिल बलूनी के चमोली दौरे की भनक लगी तो आपदा प्रभावित लोगों ने सांसद को मिलना चाहा, आपदा पीड़ित पुष्कर रावत ने कहा कि गढवाल सांसद ने धरना स्थल पर आना तो रहा दूर सड़क पर भी आपदा पीड़ितों से नही मिलना चाहा और अपने काफिले को नही रोका और गोपेश्वर चले गए, जिससे आपदा पीड़ित भड़क गए

सांसद के काफिले में चल रहे कर्णप्रयाग और थराली विधायक ने भी आपदा पीड़ितों से नही मिलना चाहा तो आपदा पीड़ितों ने जबरन सड़क पड़ खड़े होकर उनकी गाड़ियां रोक दी, इस दौरान आपदा पीड़ित लोगों ने विधायक के सामने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई, तो कर्णप्रयाग विधायक भी भड़क गए, फिर दोनों पक्षो के बीच तीखी नोक झोंक होने लगी 

आपदा पीड़ितों ने कहा कि चार साल से आखिर हमारे विधायक आखिर कर क्या रहे है क्यों नही हमे मुआवजा दिया जा रहा है । विधायक कर्णप्रयाग ने कहा कि मैं खुद आपदा पीड़ितों के लिए शाषन स्तर पर प्रयास कर रहा हूँ ।

लेकिन आपदा प्रभावित लगातार सरकार का विरोध कर रहे है । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के ट्रीटमेंट के लिए कार्यदायी एजेंसी आ चुकी है लेकिन काम नही होने दिया जा रहा है । वही विधायक के द्वारा आपदा पीड़ितों की अनदेखी से नाराज लोगो ने कहा कि चार साल बीत गए है आखिर सरकारी सहायता कब मिलेगी । 2027 के चुनाव में इसका जबाब दिया जाएगा । इस दौरान कमला रतूड़ी, मनवर रावत, नारायण दत्त रतूड़ी, सुधीर नेगी, राखी रावत, आदि मौजूद थे ।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *