चमोली: गौचर में सीएम धामी का भव्य स्वागत, दुग्ध संघ चमोली के प्रशासक धन सिंह नेगी ने सीएम को बद्री गाय घी और दालों की टोकरी भेंट की; 2.50 करोड़ से 5 नए ग्रोथ सेंटर खोलने की उठाई मांग

चमोली

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चमोली जनपद दौरे पर गौचर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ चमोली के नवनियुक्त प्रशासक धन सिंह नेगी ने गौचर हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बद्री गाय के शुद्ध घी और पहाड़ी दालों से भरी टोकरी भेंट की। मुख्यमंत्री ने भी इस पारंपरिक सौगात को प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री के चमोली आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए धन सिंह नेगी ने कहा कि यह पूरे जनपद के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं चमोली की धरती पर पहुंचे हैं। उनके आगमन से क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनपद के विकास और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

इस दौरान धन सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड की पारंपरिक पहचान और पहाड़ की आर्थिकी से जुड़े स्थानीय उत्पादों की सौगात भी भेंट की। उन्होंने बद्री गाय के घी और पहाड़ी दालों से सजी टोकरी देकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

धन सिंह नेगी ने कहा कि बद्री गाय का घी और पहाड़ी दालें उत्तराखंड की समृद्ध कृषि, पशुपालन और पारंपरिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से पहाड़ के किसानों, पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों की आजीविका को मजबूती मिल सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और दुग्ध उत्पादकों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के दौरान दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ चमोली के प्रशासक धन सिंह नेगी ने जनपद में दुग्ध उत्पादन और बद्री गाय के घी के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने चमोली जनपद की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और वर्तमान उत्पादन क्षमता की जानकारी देते हुए नए ग्रोथ सेंटर स्थापित करने के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया गया कि वर्तमान में चमोली दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, सिमली के माध्यम से जनपद में मात्र 03 ग्रोथ सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के जरिए प्रतिमाह लगभग 100 से 150 लीटर बद्री गाय के घी का उत्पादन किया जा रहा है ।

धन सिंह नेगी ने ज्ञापन में बताया कि बद्री गाय के घी को जीआई टैग मिलने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसके प्रचार-प्रसार के बाद इसकी मांग और खपत में काफी वृद्धि हुई है। देशभर में बद्री गाय के घी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। ऐसे में वर्तमान में संचालित सीमित ग्रोथ सेंटरों के माध्यम से बढ़ती मांग को पूरा करना संस्था के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जाए तो स्थानीय स्तर पर दुग्ध उत्पादकों को अधिक अवसर मिलेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।बद्री गाय के घी की बढ़ती मांग और उत्पादन क्षमता के बीच संतुलन बनाने के लिए दुग्ध संघ ने प्रधानमंत्री धन–धान्य योजना के अंतर्गत लगभग 2.50 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दिलाए जाने का अनुरोध किया ।

धन सिंह नेगी ने सीएम को दिए ज्ञापन में जनपद में 2.50 करोड़ रुपये की लागत से 5 नए ग्रोथ सेंटरों की स्थापना एवं संचालन कराए जाने की मांग रखी गई है। इससे बद्री गाय के घी का उत्पादन बढ़ाने के साथ ही स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को संगठित बाजार उपलब्ध कराने, पशुपालन को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

 

धन सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि चमोली जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय उत्पादों की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए इस प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाए।

उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर चमोली के दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को नई मजबूती प्रदान करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *