चमोली : प्रशासनिक फेरबदल: लोहबा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ का तबादला, नारायणबगड़ (पश्चिमी पिण्डर रेंज) की सौंपी गई कमान

गैरसैंण/चमोली
उत्तराखण्ड वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वन विभाग के प्रमुख (हॉफ) के दिशा-निर्देशों पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत लोहबा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब बद्रीनाथ वन प्रभाग की अत्यंत महत्वपूर्ण ‘पश्चिमी पिण्डर रेंज नारायणबगड़’ की कमान सौंपी गई है।

लगभग 6 वर्षों का बेदाग और सराहनीय कार्यकाल

वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ का लोहबा रेंज में एक लंबा और बेहद सफल कार्यकाल रहा। उन्होंने 8 जुलाई 2020 को लोहबा रेंज का कार्यभार संभाला था और अपनी कर्तव्यनिष्ठा के साथ 2 जुलाई 2026 तक इस पद पर बने रहे। लगभग छह वर्षों के इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने वन और वन्यजीव संरक्षण, वनाग्नि नियंत्रण और स्थानीय जनमानस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में अनुकरणीय कार्य किया।

 नम आंखों से दी गई भावभीनी विदाई

वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ में तबादले के बाद आज गैरसैंण स्थित लोहबा रेंज कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर रेंज के समस्त अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों ने रेंजर प्रदीप गौड़ को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

विदाई के दौरान माहौल काफी भावुक नजर आया। सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि रेंजर प्रदीप गौड़ का नेतृत्व हमेशा प्रेरणादायी रहा। उन्होंने हर संकट में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाई और विभाग की छवि को जनता के बीच मजबूत किया।

धनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी को मिली लोहबा रेंज की अतिरिक्त जिम्मेदारी

प्रदीप गौड़ के स्थानांतरण के बाद लोहबा रेंज की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए तात्कालिक व्यवस्था की गई है। वन विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार, धनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेग

नको अपने वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त अब लोहबा रेंज की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी (Additional Charge) सौंप दी गई है।

स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों ने भी निवर्तमान रेंजर प्रदीप गौड़ को उनकी नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही उम्मीद जताई है कि नारायणबगड़ क्षेत्र में भी वे अपने अनुभवों से वन विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, उप वनक्षेत्राधिकारी अवतार सिंह रावत, वन दरोगा जगवीर सिंह , वन दरोगा त्रिलोक सिंह नेगी, वन दरोगा सतीश कुमार, वन आरक्षी सरोप सिंह, वन आरक्षी रणजीत सिंह बर्तवाल, वन आरक्षी विनोद कुमार टम्टा व अन्य कमर्चारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *