कर्णप्रयाग
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचपुलिया के समीप आज शाम एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। बद्रीनाथ धाम की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट से टकरा गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम जा रहे थे। दुर्घटना के समय वाहन में पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अनियंत्रित होकर पैराफिट से जा टकराया, जिससे कार को क्षति पहुंची। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सहायता पहुंचाई।
इस दुर्घटना में सभी यात्रियों के सुरक्षित रहने से एक बड़ा हादसा टल गया और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
