चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक दुर्घटना होने पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गौचर और कर्णप्रयाग के बीच गलनाऊ के पास उस समय हुआ, जब पांच बाइको और एक कार पर सवार कुछ दोस्त बद्रीनाथ धाम को जा रहे थे, तभी उनमें से एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त होकर क्र्स बेरियर से टकरा गयी, जिसमे से एक युवक चट्टान पर अटक गया जबकि दूसरा युवक गहरी खाई में गिर गया । सूचना पर कोतवाल विनोद थपलियाल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुए इतने में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गयी और तत्काल संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।
बद्रीनाथ हाइवे पर हुई इस घटना में पुलिस और राहत बचाव की टीमो ने घायलों को बामुश्किल रेस्क्यू कर सड़क तक पहुचाया और एम्बुलेंस से कर्णप्रयाग अस्पताल भेजा गया । जहां डॉक्टरों ने असम के रहने वाले सोम बोइया को मृत घोषित कर दिया । जबकि पटना के रहने वाले ऋतिक को डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद बद्रीनाथ हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
बद्रीनाथ धाम यात्रा के दौरान लगातार बढ़ती वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क हादसों की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कालेज टाइम के कुछ दोस्त अलग-अलग बाइकों से बद्रीनाथ की ओर जा रहे थे। जैसे ही ये लोग गौचर और कर्णप्रयाग के बीच गलनाऊ में पहुचे, तभी इनमें एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। और फिर एम्बुलेंस से उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग पहुचाया गया जहां डॉक्टरों ने सोम बोस्या पुत्र रोबिन बोस्या निवासी जोराहट आसाम उम्र 25 वर्ष को मृत घोषित किया जबकि घटना में गम्भीर रूप से घायल (ऋतिक पुत्र धनंजय निवासी बक्सर बिहार उम्र 25 वर्ष ) को कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका उपचार चल रहा है । पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है । और अब आगे की कार्यवाही की जा रही है।
