चमोली
बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा सूमो और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गयी, घटना के दौरान यात्री वाहन में बैठे लोगों की चीख पुकार मच गई, जिसके बाद बद्रीनाथ हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही लंगासू पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं यातायात व्यवस्था संभाली।
और घटना में घायल सात यात्रियों को एम्बुलेंस से जरिए कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है । सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे है । बद्रीनाथ हाइवे पर कर्णप्रयाग के समीप सिरोली में हुई इस घटना में यात्री वाहन में सवार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले शिव शंकर ने जनाकारी देते हुए बताया कि वाहन में कुल आठ यात्री सवार थे जिनमें से सभी सात घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है । सभी लोग यूपी और मध्यप्रदेश के रहने वाले है । वही घटना के बाद वाहन चालक कुशन कुमार ने कहा कि अब यात्रियों को हरिद्वार तक भेजने के लिए पैसे भी नही है।
कोतवाल विनोद थपलियाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा करना चमोली पुलिस का मुख्य काम है । सभी श्रद्धालुओं को भेजने की ब्यवस्था कर दी जाएगी।

बद्रीनाथ धाम से लौट रहे यात्रियों की टाटा सूमो और सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन के बीच अचानक टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही लंगासू पुलिस चौकी से पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया, जिसके बाद यातायात को सुचारू कराया गया। वहीं हादसे में घायल लोगों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे है। घटना में घायल लोग उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे है।
