जनगणना 2027 को लेकर कर्णप्रयाग में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू, 44 प्रगणकों और पर्वेक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 25 अप्रैल से शुरू होगा सर्वे

कर्णप्रयाग : भारत की जनगणना 2027 जनगणना से जनकल्याण, जनगणना प्रशिक्षण का प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकान गणना को लेकर आज से तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गयी है । डॉ0 शिवानंद नौटियाल राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग में जनगणना को लेकर शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला पालिका कर्णप्रयाग के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शुरू हुई । जनगणना को लेकर शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला में
 फील्ड ट्रेनर राकेश चंद डिमरी और जयकृत सिंह रावत ने प्रतिभाग करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान कीं। इस दौरान कुल 44 प्रगणकों एवं पर्वेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । 
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 25 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक संचालित किया जाएगा, जिसमें घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।
कार्यशाला में यह भी जानकारी दी गई कि स्वगणना के लिए ऑनलाइन पोर्टल 10 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है, जो 24 अप्रैल तक खुला रहेगा। 
कार्यशाला के दौरान स्वगणना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जनगणना कार्यशाला का समापन 13 अप्रैल को होगा ।  अवसर पर तकनीकी सहायक पंकज सती, अनुराधा, विकास कोठियाल, एम.एल. लोहानी, प्रकाश शाह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *