चारधाम यात्रा 2026: चमोली पुलिस की हाईटेक तैयारी, यात्रियों की सुविधा के लिए जगह-जगह लगाए गए साइन बोर्ड

चमोली : आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए चमोली पुलिस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इसी कड़ी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ज्योतिर्मठ और कर्णप्रयाग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थानों पर आधुनिक साइन बोर्ड स्थापित किए गए हैं। इन साइन बोर्डों के जरिए यात्रियों और वाहन चालकों को मार्गदर्शन, दिशा-निर्देश और यातायात नियमों की स्पष्ट जानकारी दी जा रही है।
साइन बोर्डों में सुरक्षित ड्राइविंग, निर्धारित पार्किंग स्थल, गति सीमा और संवेदनशील स्थानों से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सके।
चमोली पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था मिले। इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार जमीनी स्तर पर निगरानी और सुधार कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *