बद्रीनाथ में वाहन चालक की बिगड़ी तबीयत, प्रशासन ने हेली सेवा से पहुंचाया एम्स ऋषिकेश

चमोली

जिला प्रशासन चमोली द्वारा गंभीर रूप से बीमार हुए वाहन चालक मांगेराम को बेहतर उपचार हेतु हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री एनके जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आपदा कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि हरिद्वार निवासी मांगेराम, जो वाहन लेकर बद्रीनाथ आए हुए थे, अचानक अस्वस्थ होकर गंभीर रूप से बीमार हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई और उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बद्रीनाथ पहुंचाया गया।

चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत उनकी स्थिति गंभीर पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हायर सेंटर रेफर करने की व्यवस्था की गई। प्रशासन के समन्वय से उन्हें बद्रीनाथ से हेली सेवा के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *