पश्चिमी बंगाल में भाजपा की जीत पर कर्णप्रयाग में जश्न, कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी

चमोली
पश्चिमी बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी पहाड़ों में भी देखी जा रही है। चमोली जनपद के कर्णप्रयाग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर पश्चिमी बंगाल जीत की खुशी मनाई, और मिठाइयां बांटकर लोगों को बधाई दी। पूरे बाजार में “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

 कर्णप्रयाग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी बंगाल की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, विकास कार्यों और जनता के विश्वास की जीत है।

i

इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष चमोली लक्ष्मण खत्री ने कहा कि पश्चिमी बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार, हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत पूरे देश में सकारात्मक संदेश देने वाली है।

नगर पालिकाध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि भाजपा की नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। पश्चिमी बंगाल में मिली यह सफलता देशभर के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है।

वहीं भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी ने कहा कि यह जीत आम जनता, युवाओं और महिलाओं के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ तक पहुंचकर जनता के बीच काम कर रहे हैं और उसी का परिणाम अब लगातार देखने को मिल रहा है।

कर्णप्रयाग बाजार में देर शाम तक भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न जारी रहा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।


इस अवसर पर भाजपा कर्णप्रयाग मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, महामंत्री चेतन मनोडी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चमोला, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, राकेश खंडूड़ी, हरीश सती, विनय पुरोहित, सुरेंद्र पंवार, कर्णप्रयाग भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु रावत, कांता रावत, सरोज हटवाल, अनीता गुसाईं, विमला देवी आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *