कर्णप्रयाग
हिमालय दिवस के अवसर पर डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के प्राध्यापक छात्र एंव छात्राओ ने हिमालय संरक्षण एंव बचाव की शपथ ली।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र एंव छात्राओ और युवाओं को हिमालय के पारिस्थितिक तंत्र को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ ) राम अवतार सिंह ने छात्र एंव छात्राओ को सम्बोधित करते हुए कहॉ कि हिमालय केवल पहाड़ो का समूह नही है, बल्कि यह हमारी संस्कृति,नदियों और जीवन का आधार है।

ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर मे हिमालय को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्राचार्य महोदय ने छात्र एंव छात्राओ को प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ किरन पन्त, डॉ मनोहर जोशी, डॉ षष्ठी बल्लभ मिश्रा, डॉ आर सी भट्ट , डॉ नेहा तिवारी, डॉ दिशा शर्मा, डॉ सीमा पोखरियाल,श्री भरत लाल बैंरवाण, श्री कमल किशोर द्विवेदी,श्री नरेंद्र पंघाल, सहित समस्त प्राध्यापक एंव छात्र छात्राओ को महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा हिमालय संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
