उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला की आज से शुरुआत हो गयी है । इसके तहत वृहत वृक्षारोपण कर प्रकृति को सजाया और सँवारा जा रहा है । कर्णप्रयाग में आज हरेला पर्व के अंतर्गत अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर की आटागाड़ रेंज कर्णप्रयाग द्वारा आयोजित हरेला महोत्सव कार्यक्रम में पहुचे जिला एवं सत्र न्यायाधीश विंदयाचल सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नदीम अहमद, न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहित महेश ने शिरकत की, नगर पालिका कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश विंदयाचल सिंह,
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नदीम अहमद, न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहित महेश का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया । जिला सत्र न्यायाधीश विंदयाचल सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने स्कूली बच्चों , महिलाओं , अधिवक्ताओं के साथ मिलकर पौध रोपण कर जंगलो को बचाने का संकल्प लिया ।
हर गांव का यही पैगाम एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उत्तराखंड में आयोजित हरेला महोत्सव की आज से शुरुआत हो गयी है । इसके तहत विभिन्न स्थानों पर पौध रोपण किया गया है। चमोली जिले में भी विभिन्न स्थानों पर वन विभाग , स्कूली बच्चों, और सामाजिक संगठनों , द्वारा पौध रोपण किया गया ।

कर्णप्रयाग में आज हरेला पर्व पर अलकनंदा भूमि संरक्षण गोपेश्वर की आटागाड़ रेंज द्वारा पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विंदयाचल सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की , उन्होंने जामुन का पौध लगाकर प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया , हरेला पर पर स्कूली बच्चो, महिला मंगल दलों और अधिवक्ताओं , पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने भी पौध रोपण कर पर्यावरण को साफ सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया । वन क्षेत्राधिकारी आर के निराला ने कहा कि हरेला पर्व पर आज आटागाड़ रेंज के अंतर्गत 24 वन पंचायतों में पौध रोपण लिया गया ।
कर्णप्रयाग नगर पालिका के अध्यक्ष गणेश शाह ने भी पौध रोपण कर जंगलो को बचाने की अपील की ।

इस अवसर पर सभाषद सम्पूर्णानन्द डिमरी, सभाषद उत्तम तोपाल, अधिवक्ता केपी सती, अधिवक्ता जेपी पुरोहित, अधिवक्ता डीसी नैनवाल, अधिवक्ता राजेन्द्र नेगी, वन बीट अधिकारी सचिन सिलोड़ी, सरपंच लखपत सगोई, आदि मौजूद थे।
