चमोली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चरस सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चमोली

 जनपद चमोली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी गौचर और कर्णप्रयाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 520 ग्राम अवैध चरस बरामदगी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को थाना कर्णप्रयाग पुलिस ने अभियुक्त अजय सिंह पिमोली के कब्जे से करीब 520 ग्राम अवैध चरस बरामद की थी। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया था कि वह यह चरस ग्राम हिमनी निवासी बलवीर सिंह उर्फ बल्ली से खरीदकर लाया था। आरोपी ने बताया कि वह इस चरस को श्रीनगर कॉलेज के छात्रों को बेचने के उद्देश्य से लेकर आया था। बताया गया कि अजय सिंह स्वयं भी बीटेक का छात्र था।
मामले में अजय सिंह पिमोली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार चमोली भेज दिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच की। जांच में चरस खरीद-फरोख्त और पैसों के लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। इसके साथ ही अन्य गवाहों के बयान भी पुलिस के हाथ लगे, जिनके आधार पर बलवीर सिंह उर्फ बल्ली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत साक्ष्य पुख्ता हुए।
पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। आखिरकार 05 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम घेस से देवाल जाने वाले मार्ग पर आरोपी बलवीर सिंह उर्फ बल्ली को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवीर सिंह उर्फ बल्ली पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम हिमनी, पोस्ट घेस, थाना थराली, जिला चमोली, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को आज 06 मई 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम
उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी गौचर
हेड कांस्टेबल प्रदीप बहुखण्डी
कांस्टेबल संतोष सिंह
हेड कांस्टेबल दिगंबर सिंह रावत, चौकी देवाल
एंकर
चमोली पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। कॉलेज छात्रों तक पहुंच रहे नशे के नेटवर्क का खुलासा होने के बाद पुलिस अब इस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *